बेंगलुरु। चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने भारत में दस्तक दे दी है। मीडिरूा रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है। बेंगलुरु में 8 महीने की बच्ची एचएमपीवी पॉजिटिव पाई गई है।
सैंपल की जांच बैपटिस्ट अस्पताल में की गई थी। हालांकि कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी लैब में नमूने की जांच नहीं कराई। रिपोर्ट एक निजी अस्पताल से आई है।
वायरस से संक्रमित होने पर मरीजों में सर्दी और कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर देखा जा रहा है। इनमें 2 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
चीन में HMPV के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने 4 जनवरी को जॉइंट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक की थी। बैठक के बाद सरकार ने कहा था कि फ्लू के मौसम को देखते हुए चीन की स्थिति असामान्य नहीं है।
HMPV वायरस के लक्षण
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या एचएमपीवी (HMPV) के लक्षण काफी हद तक सामान्य सर्दी-जुकाम के समान होते हैं. सामान्य मामलों में यह खांसी या या गले में घरघराहट, नाक बहने या गले में खराश का कारण बनता है. छोटे बच्चों और बुजुर्गों में HMPV का संक्रमण गंभीर हो सकता है। कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में यह वायरस गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।
Read More: दिनभर AC में बैठते हैं तो हो जाएं सावधान, खतरे में पड़ सकती है आपकी सेहत




