img

हेल्थ डेस्क।  High BP Control Tips: बेतरतीब जीवनशैली, गलत खान-पान और तनाव के कारण हाई ब्लड प्रेशर (HIGH BP ) की समस्या हो सकती है। आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा भी तेजी से इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हाई बीपी को नियंत्रित करने के लिए अक्सर दवा की आवश्यकता होती है। हालाँकि, आप चाहें तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।

हाई बीपी को कंट्रोल करने के टिप्स

1-लहसुन हाई बीपी को नियंत्रित करने में कारगर हो सकता है। इसमें मौजूद एलिसिन शरीर में बढ़े हुए रक्तचाप के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आपको रोज सुबह खाली पेट 1-2 लहसुन की कलियों का सेवन करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

2-आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में आंवले का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. रोज सुबह खाली पेट आंवले के रस का सेवन करने से उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा शरीर को अन्य फायदे भी मिलते हैं।

3-तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। यह उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में कारगर है। इसमें पाया जाने वाला यूजेनॉल कैल्शियम चैनल ब्लॉकर की तरह काम करता है। यह हृदय और धमनियों की दीवारों पर कैल्शियम को जमने से रोकता है। जिससे रक्त वाहिकाएं शिथिल रहती हैं। तुलसी के पत्ते चबाने और तुलसी की चाय पीने से रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

4-अश्वगंधा रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। इसमें तनाव रोधी गुण होते हैं। तनाव भी उच्च रक्तचाप का एक प्रमुख कारण है। अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो रोजाना सोने से पहले एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर दूध में मिलाकर लें। हालाँकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद ले सकते हैं. हालाँकि, यदि आपकी समस्या बिगड़ रही है, तो आपको किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।)

 


Read More: लखनऊ में मिले कोरोना के 3 नए केस, बुजुर्ग , बच्ची और युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव