हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। Heart Attack Risk: दिल(Heart) हार्ट हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग है, लेकिन आज गलत खान-पान, तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण कम उम्र में ही लोगों का दिल कमजोर हो रहा है। इसी वजह से कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक हो रहा है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी समस्याएं किस ब्लड ग्रुप के लोगों में ज्यादा होती हैं?
बता दें कि कुछ ब्लड ग्रुप ऐसे हैं जिनमें हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा होता है। आज इस खबर के माध्यम से आपको हम कुछ ऐसे ब्लड ग्रुप के बारे में बताएंगे, जिनमें हार्ट की समस्या ज्यादा होती है। साथ ही इनसे बचने के उपाय भी बताएंगे। इस संबंध में डॉक्टरों के मुताबिक, ए, बी, ओ और एबी ब्लड ग्रुप वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए ऐसे व्यक्तियों को नियमित रूप से अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही अपने सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए।
एक्सरसाइज : ए, बी, ओ और एबी ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए। जिससे हृदय पंप करता है, परिणामस्वरूप हृदय में रक्त संचार नियंत्रित होता है।
तनाव से बचें : अत्यधिक तनाव से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ऊपर बताए गए 4 ब्लड ग्रुप वाले लोगों को तनाव से दूर रहना चाहिए। जिसके लिए आप नियमित रूप से योगाभ्यास कर सकते हैं।
वजन नियंत्रित रखें : अधिक वजन होने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में आप वजन को नियंत्रण में रखने के लिए नियमित व्यायाम की मदद ले सकते हैं। इसके साथ ही खान-पान पर ध्यान देकर वजन को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
धूम्रपान का उपयोग न करें : अत्यधिक धूम्रपान से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको आज से ही धूम्रपान छोड़ देना चाहिए।
नियमित स्वास्थ्य जांच : 3 महीने में एक बार नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। इसके अलावा रिफाइंड चीनी का सेवन बंद करके और आहार में जरूरी बदलाव करके आप हृदय संबंधी बीमारियों से बच सकते हैं।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। शरीर में कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




