हेल्थ / लाइफस्टाइल डेस्क। यूरिक एसिड का बढ़ना खान-पान, लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारकों से प्रभावित हो सकता है। यह शरीर में प्यूरीन नामक यौगिक के टूटने से पैदा होता है. जब इसका लेवल शरीर में बढ़ जाता है, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा हो सकता है, जिससे गाउट जैसी समस्याएं होती हैं. इसके लक्षणों में जोड़ों में दर्द, सूजन और जलन शामिल हैं। ऐसे में हमारे किचन में मौजूद अजवाइन (Carom Seeds) एसिड को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकती है।
अजवाइन के उपयोग के तरीके
अजवाइन का पानी: एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालें और रात भर भिगोकर रखें. सुबह इसे खाली पेट पिएं. यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने और यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है.
अजवाइन और हल्दी का मिश्रण: एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. इसे रोजाना पीने से सूजन कम हो सकती है और यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
अजवाइन और शहद: एक चम्मच अजवाइन पाउडर और एक चम्मच शहद का सेवन रोजाना करने से यूरिक एसिड लेवल में कमी आ सकती है. शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.
अजवाइन का तेल: अजवाइन के तेल को गुनगुना करके जोड़ों पर मालिश करने से दर्द और सूजन में आराम मिलता है. इसके रेगुलर प्रयोग से यूरिक एसिड के कारण होने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं.
इन बातों का रखें ख्याल
1-गर्भवती महिलाओं को अजवाइन का सेवन अत्यधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह गर्भाशय संकुचन का कारण बन सकता है.
2-अगर आप किसी दवाई का सेवन कर रहे हैं या कोई मेडिकल कंडिशन है, तो अजवाइन का प्रयोग शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना सही होगा.
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




