img

हेल्थ/लाइफस्टाइल। कहते हैं की सूखा मेवों का सेवन हर व्यक्ति को करना चाहिए। यह हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मन जाता है। यह हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इन ड्राई फ्रूट्स में अंजीर भी शामिल है. जी हाँ, अंजीर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम, कैल्शियम जैसे गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। वैसे तो अंजीर को किसी भी रूप में खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इन्हें खाली पेट भिगोकर खाना विशेष रूप से फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं भीगे हुए अंजीर खाने के फायदे।

अंजीर खाने के फायदे

  • अंजीर फाइबर से भरपूर होता है। जो वजन घटाने में मददगार है। इसके सेवन से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है। सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन वजन घटाने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • अंजीर में मौजूद पोटैशियम ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है। भीगे हुए अंजीर टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
  • अंजीर कैल्शियम से भरपूर होता है जो हड्डियों के विकास में मदद करता है। आप नियमित रूप से खाली पेट भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • अंजीर फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में मददगार होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भीगे हुए अंजीर आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
  • अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी