img

लाइफ स्टाइल/हेल्थ। आजकल ज्यादातर लोग पाने सेहत को लेकर परेशान रहते हैं। अनियमित भोजन और गलत जीवनशैली की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप अच्छी सेहत बनाए रखना चाहते हैं तो लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव भी काफी फायदेमंद हो सकते हैं. खासतौर पर अगर दिन की शुरुआत में इन चीज के साथ करते हैं तो शायद ही आपको किसी दवा की जरूरत पड़े। आज हम आपको कुछ खाने वाली चीजों के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो जाएगा। अगर आप इन चीजों को भिगोकर खाते हैं तो इसका फायदा दोगुना हो जाएगा। इन चीजों को नियमित रूप से खाली पेट खाने से सेहत में सुधार होता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें सुबह भिगोकर खाना चाहिए।

भीगे हुए बादाम

बादाम भिगोने से इनके फायदे दुगुने हो जाते हैं। अगर आप रोजाना सुबह भीगे हुए बादाम खाते हैं तो इससे सेहत को भी फायदा होता है और त्वचा को भी फायदा होता है। त्वचा की गुणवत्ता में सुधार और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए रोजाना रात को पांच से सात बादाम पानी में भिगोकर सुबह छीलकर सेवन करना चाहिए।

भीगे हुए काले अंगूर

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं या आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है तो रात को काले अंगूर को पानी में भिगो दें और अगली सुबह इनका सेवन करें।

भीगी हुई किशमिश

मासिक धर्म के दौरान तेज दर्द होने पर रात को छह से आठ भीगे हुए किशमिश और केसर की दो लड़ियां पानी में भिगो दें। फिर सुबह इसका सेवन करें।

भीगे हुए अखरोट

अखरोट याददाश्त बढ़ाने, एकाग्रता बढ़ाने और दिमागी ताकत बढ़ाने के लिए उपयोगी है। अखरोट को रात को पानी में भिगोकर सुबह के समय सेवन करने से लाभ होता है।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन चीजों का सेवन करें। 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त