img

हेल्थ न्यूज। कॉफी दुनिया के सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाने वाले पेय में शामिल है। कम से हुई थकान दूर करनी हो या फिर ज्‍यादा काम करने के लिए खुद को एक्टिव करना हो। दोनों ही सूरतों में हम अक्‍सर हाथ में एक कप कॉफी चाहते हैं। अगर आप कॉफी को  नियंत्रित मात्रा में लेते हैं तो यह आपको सेहत से जुड़े कई फायदे देती है।  कॉफी पीने से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं सही मात्रा में कॉफी के सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में……………….


1-2014 की एक स्टडी के मुताबिक कॉफी का सेवन लोगों में टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है। शोधकर्ताओं ने 48,000 से अधिक लोगों के डेटा का अध्ययन किया और पाया कि जिन लोगों ने चार वर्षों में रोजाना कम से कम एक कप कॉफी का सेवन किया, उनमें मधुमेह का जोखिम 11 प्रतिशत कम था। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को कॉफी का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।


2-2019 के एक अध्ययन ने निष्कर्ष निकाला है कि कॉफी का सेवन लिवर कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इससे पहले 2015 में, अमेरिका में शोधकर्ताओं ने भी पाया था कि रोजाना दो से तीन कप कॉफी का सेवन प्रतिभागियों में हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा और क्रोनिक लिवर रोग के जोखिम को लगभग 38 प्रतिशत तक कम कर सकता है।


3-कॉफी में पाए जाने वाले कैफीन की सही मात्रा का सेवन भी फायदेमंद होता है। कैफीन के सेवन से ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत को फायदा होता है। साल 2018 में हुई एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना तीन से पांच कप कॉफी पीने से दिल की बीमारी का खतरा 15 फीसदी तक कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि रोजाना एक से चार कप कॉफी पीने से भी हृदय रोग के कारण मृत्यु दर में कमी आई है।


4-कैफीन शरीर के फैट को कम करता है। इन दिनों फैट बर्निंग सप्लीमेंट्स में कैफीन पाया जाता है। कैफीन चयापचय की दर को 3-11% तक बढ़ा सकता है। यह मोटे लोगों का मोटापा कम करने में काफी कारगर है।

(नोट- यह लेख सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमें बताई गई टिप्स को इस्तेमाल में लाने से पहे अपने डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें।)

 


Read More: स्तनपान को बढ़ावा: UP के सभी सिक न्यू बार्न केयर यूनिट में खुलेंगी लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट