img

हेल्थ/लाइफस्टाइल। आजकल खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग तरह-तरह के चीजों का इस्तेमाल करते हैं। वैसे हमारे घरों में बच्चों को दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर इसमें इलायची डालकर इसका सेवन किया जाए तो यह और भी फायदेमंद हो जाता है। इस दूध से अनिद्रा की समस्या भी दूर हो जाती है। आज हम आपको इलायची वाले दूध के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इलायची वाले दूध के सेवन से भी मेटाबॉलिक रेट को बेहतर किया जा सकता है। इससे पुरुषों की यौन शक्ति भी बढ़ती है। इलायची वाला दूध हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी उपयोगी है।

रोजाना सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में दो इलायची मिलाकर सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे अनिद्रा भी दूर होती है। इस दूध का सेवन मधुमेह रोगी भी कर सकते हैं। इससे शुगर कंट्रोल होता है।

 


Read More: स्तनपान को बढ़ावा: UP के सभी सिक न्यू बार्न केयर यूनिट में खुलेंगी लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट