img

हेल्थ न्यूज।  Health Tips : रोजाना एक केले का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। केले में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। पके केले के फायदों के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी कच्चे केले के फायदों के बारे में सुना है ? कच्चा केला फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, प्रोविटामिन-ए, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक और फेनोलिक यौगिकों से भरपूर होता है। । स्वस्थ रहने के लिए ये सभी तत्व बहुत जरूरी हैं। आज हम आप को बताने जा रहे हैं कच्चा केला खाने के फायदे …..

कच्चा केला खाने के फायदे 

1- पाचन क्रिया में सुधार: कच्चे केले का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, कच्चे केले फाइबर और रेसिस्टेंट स्टार्च से भरपूर होते हैं। ऐसे में इसे खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, जिससे खाना जल्दी पचने में मदद मिलती है.

2- डायबिटीज के मरीजों के लिए है रामबाण

अगर आप डायबिटीज ( मधुमेह )के मरीज हैं तो कच्चा केला आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कच्चे केले में पाए जाने वाले एंटी-डायबिटिक गुण डायबिटीज में फायदेमंद होते हैं। ऐसे में नियमित रूप से इसका सेवन करने से मधुमेह की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

3-दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

कच्चे केले आपके दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। दरअसल इसमें पाए जाने वाले फाइबर की अच्छी मात्रा शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती है, जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है।

4-मोटापा कम करने में मददगार

आपने अक्सर सुना होगा कि पके केले को दूध के साथ खाने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा केला खाने से आपका वजन कम हो सकता है। कच्चे केले में पाए जाने वाले फाइबर की वजह से आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं।

5- झुर्रियों से छुटकारा

कच्चे केले का सेवन न सिर्फ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि यह हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, कच्चे केले में कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार साबित होते हैं।

(नोट- यह लेख सिर्फ आप की जानका के लिए है। इसमें बताई गई टिप्स को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें। )


 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी