हेल्थ डेस्क। Health Tips: सर्दी के मौसम में कई लोगों के हाथ और पैर में खुजली की समस्या ज्यादा हो जाती है। अंगुलियां सूज जाती हैं और लाल और नीली हो जाती हैं। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को त्वचा संबंधी समस्या उत्पन्न होती है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएंगे की ऐसे समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या करें और क्या नहीं। आइए विस्तार से जानतेे हैंं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, जब ठंडी हवाएं चलती हैं तो शरीर में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है. हाथ-पैरों में खून के थक्के बनने लगते हैं। परिणामस्वरूप, उंगलियां लाल हो जाती हैं और सूज जाती हैं। यह सूजन कुछ समय बाद इतनी बढ़ सकती है कि उंगलियां लाल और नीली हो जाती हैं।
डॉक्टरों का सुझाव है कि जब ठंड के कारण उंगलियां सूज जाएं या लालिमा और नीलापन दिखाई दे तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह सर्दियों के दौरान परिसंचरण तंत्र से संबंधित आम समस्याओं में से एक है। चिंता करने और लापरवाही बरतने की बजाय समस्या के समाधान के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की सलाह दी जाती है।
डॉक्टरों के मुताबिक, अगर ठंड के मौसम में अंगुलियों में सूजन या खुजली हो तो सबसे पहले हाथों और पैरों को कुछ देर के लिए कंबल से ढक लें। जब तापमान धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा तो यह समस्या भी दूर हो जाएगी। किसी गर्म चीज के सीधे संपर्क से बचना जरूरी है, क्योंकि इससे समस्या कम होने के बजाय बढ़ सकती है।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




