हेल्थ डेस्क। Health Tips : सुबह का नाश्ता (Breakfast) सेहत के लिए बेहद जरुरी है। हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से तनाव का स्तर कम होता है। सुबह के नाश्ते में आपको पोषण संबंधी चीजों का सेवन करना चाहिये जैसे अनाज, दूध, नट्स, पोहा, इडली, दलिया, उपमा या अंडे आदि। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का ब्रेकफास्ट आपको दिन में ऊर्जावान रहने में मदद करता है. आपको नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इससे आप की सेहत को फायदे की नुकसान पहुंचेंगा।
हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा कम
अध्ययनों से पता चलता है कि एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करने वाले लोगों को हार्ट संबंधित बीमारी होने का खतरा कम होता है वहीं, ब्रेकफास्ट छोड़ने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
टाइप -2 डायबिटीज का जोखिम
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने एक अध्ययन किया जिसका उद्देश्य खाने की आदतों और स्वास्थ्य के बीच संबंध का पता लगाना था लगभग छह वर्षों तक किए गए शोध में 46,289 महिलाओं ने भाग लिया। अध्ययन के रिजल्ट हैरान करने वाले थे जिन महिलाओं को नाश्ते से परहेज करने की आदत थी, उनमें टाइप -2 डायबिटीज विकसित होने का खतरा उन महिलाओं की तुलना में अधिक था, जो अपना दैनिक नाश्ता करती थीं. वहीं, कामकाजी महिलाएं जिन्होंने अपने सुबह के भोजन को छोड़ दिया, उनमें टाइप 2 मधुमेह के विकास की 54 फीसदी अधिक संभावना थी।
मोटापा बढ़ सकता है
ब्रेकफास्ट स्किप करना मोटापे का कारण बन सकता है अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते उनमें वजन बढ़ने की संभावना अधिक होती है. यदि आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो नाश्ते को छोड़ने के बारे में विचार न करे।
बालों के झड़ने का कारण
अगर आप अपने बालों से प्यार करते हैं तो सुबह के नाश्ते से परहेज न करें। नाश्ता न करने से प्रोटीन का स्तर कम हो सकता है और साथ ही यह keratin के स्तर को प्रभावित कर सकता है जो बालों की ग्रोथ को रोकता है और बालों के झड़ने का कारण बन सकता है. बालों को घना औऱ मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको रोजाना प्रोटीन युक्त नाश्ते का आनंद लेना चाहिए।
(नोट-यह लेख सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमें बताए गए टिप्स आजमाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें। )
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




