img

हेल्थ/लाइफ स्टाइल। वैसे तो दही हर किसी के घर में आसानी से मिल जाता हैं। दही का इस्तेमाल करने से हमारे शरीर में कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें प्रोटीन, पोटेशियम और अन्य विटामिन पाए जाते हैं। इसे सुपरफूड भी माना जाता है। यह कैल्शियम और फास्फोरस जैसे विटामिन से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी राहत मिलती है। इन सभी फायदों के कारण रोजाना दही खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई लोग दही में कुछ चीजें मिलाकर खाते हैं. जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। इसलिए आपको दही के साथ खबर में बताए गए चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिससे आपकी सेहत को भारी नुकसान हो सकता हैं। आइये जानते हैं दही के साथ कौनसी सी चीज नहीं खानी चाहिए।

दही के साथ इन चीजों के सेवन से बचें -

  • दही और प्याज : आमतौर पर लोग दही में प्याज डालकर रायता बनाते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो प्याज को एक साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है।
  • दही और मछली : आयुर्वेद के अनुसार एक बार में बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने से बचना चाहिए। दही और मछली दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं। दोनों चीजों को एक साथ खाने से अपच या स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
  • दूध और दही : दूध और दही का एक साथ सेवन करने से बचें। अगर आप दोनों का सेवन एक साथ करते हैं तो आपको एसिडिटी, सीने में जलन, पेट फूलना आदि समस्याएं हो सकती हैं। 
  • आम के साथ दही : गर्मी के मौसम में लोग आम और दही की लस्सी पीना पसंद करते हैं, लेकिन इन दोनों का एक साथ सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है. यह शरीर में विषाक्त पदार्थों को बढ़ाता है जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। 
  • दाल और दही : अगर आप उड़द की दाल के साथ दही का सेवन करते हैं तो इससे एसिडिटी, गैस, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही दही का सेवन करें। 


Read More: लखनऊ में मिले कोरोना के 3 नए केस, बुजुर्ग , बच्ची और युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव