हेल्थ /लाइफस्टाइल। तुलसी हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तुलसी का पौधा सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है। आयुर्वेद में इस पेड़ को आरोग्यकारी जड़ी-बूटी के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस पेड़ से हमें बहुत से लाभ मिलते हैं। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि यह एक गुणकारी जड़ी बूटी है। इसकी पत्तियों में लाभकारी गुण होते हैं।
तुलसी के पौधे के फायदे
- कई पुरुष अपनी नपुंसकता को दूर करने के लिए शिलाजीत का सेवन करते हैं। ऐसे पुरुषों के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना तुलसी के पत्ते चबाने से शिलाजीत से ज्यादा ऊर्जा मिलती है।
- तुलसी के पत्तों में एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से राहत दिलाते हैं। खांसी, बुखार और सिरदर्द से राहत के लिए तुस्सी के पत्ते और काला जीरा, काला नमक और अदरक का काढ़ा दिया जाता है।
- सुबह तुलसी के पत्ते चबाकर खाने से ही पेशाब की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही तुलसी के पत्तों के सेवन से महिलाओं में मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती हैं।
- आयुर्वेद के अनुसार अगर आप सुबह उठकर बिना मुंह धोए तुलसी के पत्ते चबाएं तो आपके दांत मजबूत होंगे। दांत खराब नहीं होते। तुलसी में पाया जाने वाला थाइमोन हमारी त्वचा में चमक लाता है।
- तुलसी के पत्ते हमें मौसमी बीमारियों से भी दूर रखते हैं। पत्तियों का काढ़ा मानसिक तनाव दूर करता है और सिरदर्द, बुखार और खांसी से राहत दिलाता है। इसके लिए तुलसी के पत्तों को धनिया, सेंधा नमक और अदरक मिलाकर पीना चाहिए।
- तुलसी के पत्ते कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। रोजाना तुलसी के पत्ते चबाकर खाने से शरीर को कैंसर से बचाने में मदद मिलती है।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




