हेल्थ /लाइफस्टाइल डेस्क। Diarrhea Health Tipes: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में अक्सर लोगों को डायरिया की शिकायत हो जाती है, खासकर बच्चे और बुजुर्ग जल्दी इसकी चपेट में आ जातेहैं। आज हम आप को ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन न कर आप डायरिया से बच सकते हैं। इसके साथ ही डायरिया होने पर आप को क्या करना चाहिए।

क्यों होता है डायरिया
कई बार पेट में अंदरूनी समस्या होने से डायरिया हो सकता है। आप यदि गर्मी में तेल-मसाला, चाट-पकौड़े, स्पाइसी फूड्स, बासी खाना अदि का सेवन अधिक करते हैं, तो डायरिया हो सकता है। इसके साथ ही बासी और दूषित भोजन करना, कुछ दवाओं का लगातार सेवन, कुछ वायरस, अपच, छोटी या बड़ी आंतों में कोई समस्या से भी दस्त लग सकता है।
दस्त होने पर क्या ना खाएं
1-अनाज: नया चावल, मैदा।
2-दाल: मटर, काबली चना, उड़द दाल।
3-फल एवं सब्जियां: अंगूर, कटहल, बीन्स, बथुआ, कद्दू।
4-अन्य: गन्ने का रस, सुपारी, अचार, पनीर, चटनी, दही, मक्खन, दूध से बने पदार्थ, दूध, मिठाइयाँ, मसालेदार भोजन, अधिक नमक, कोल्डड्रिंक्स, फास्टफूड, जंक फ़ूड, डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ, बेकरी उत्पाद।
डायरिया का घरेलू उपचार
1- यदि आपको डायरिया है, तो शरीर में पानी की कमी ना हो, इसके लिए तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें. एक गिलास पानी में चुटकी भर नमक, आधा चम्मच चीनी मिलाकर पिएं।
2- डायरिया होने पर डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. दही, छाछ, लस्सी पीने से दस्त की समस्या ठीक हो जाती है। दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों के लिए जरूरी हैं. दही पेट में ऐंठन, मरोड़ दूर करती है।
3- जीरा आधा चम्मच लें. इसे एक गिलास पानी में डालकर गैस पर थोड़ी देर उबलने दें. जब उबल जाए तो पानी को छान दें और पिएं. इस पानी को पीने से डायरिया की समस्या दूर हो जाएगी।
4- केला, उबला आलू, अनार, अंगूर, संतरा आदि खट्टे फलों को सेवन करें. सादा खाना खाएं. दलिया, खिचड़ी आदि खा सकते हैं।
5- नारियल पानी पीने से भी दस्त कम होता है. डायरिया में नींबू पानी भी पीना हेल्दी है. नींबू में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दस्त का कारण बनने वाले बैक्टीरिया का सफाया कर देते हैं।
6- हाइजीन का खास ख्याल रखें. हाथ अच्छी तरह से धोकर ही खाना छुएं और खाएं. गर्मी के मौसम में बासी खाना ना खाएं।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




