मुंबई। सनी देओल की फिल्म ''गदर 2'' बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचा रही है। 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 450 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है। फिल्म की इस अपार सफलता से खुश होकर इसके मेकर्स रक्षाबंधन के मौके पर
दर्शकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आए हैं।
निर्माताओं को भरोसा है कि लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही यह फिल्म रक्षाबंधन पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। ऐसे में रेवेन्यू को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने रक्षाबंधन के मौके पर दर्शकों को एक शानदार ऑफर दिया है, दो टिकटें फ्री।

इसका मतलब है कि आज से होने वाले इस फिल्म के शो के लिए दो टिकटों पर दो टिकटें मुफ्त दी जाएंगी। आपको बता दें कि ये ऑफर 29 अगस्त, 2023 से 3 सितंबर 2023 तक ही मान्य है।
नया ऑफर 'गदर' फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखने, और भाई-बहन के बंधन का जश्न मनाने का एक शानदार अवसर है। 'गदर 2' एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और निर्मित है, और शक्तिमान तलवार द्वारा लिखित है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, और तारा सिंह की कहानी है, जो युद्ध के दौरान कैद अपने बेटे को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान पहुंचता है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




