हेल्थ/लाइफ स्टाइल डेस्क। Hari Moong Benefits: दाल हमारी थाली का मुख्य व्यंजन होती हैं, जो अलग-अलग राज्य में अलग-अलग स्वाद के साथ मिल जाती हैं। आज, हम उन्हीं में से एक पर विशेष रूप से चर्चा करने जा रहे हैं और वह है हरी मूंग की दाल। हरी मूंग को अन्य दालों की तुलना में अधिक फायदेमंद माना जाता है। हरी मूंग की दाल में विटामिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, फाइबर, राइबोफ्लेविन, फोलेट, आयरन, थायमिन, नियासिन और कॉपर होते हैं। आइये जानते हैं हरी मूंग के दाल की सेवन के बारे में -
हरी मूंग दाल खाने के फायदे
1-दालें मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होती हैं। फाइबर आंतों से अपशिष्ट को हटाने और रक्तचाप (बीपी) को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
2-डायबिटीज की समस्या खून में मौजूद शुगर लेवल के बढ़ने के कारण होती है। इस समस्या से बचने के लिए मूंग को डाइट में शामिल किया जा सकता है.
3-शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आम की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। मूंग दाल का सेवन शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद कर सकता है।
4-मूंग दाल में मौजूद पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
5-मूंग आसानी से पच जाती है. पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मूंग को आहार में शामिल किया जा सकता है। मूंग की दाल से पेट की गर्मी को दूर किया जा सकता है.
6-वजन घटाने के लिए मूंग को आहार में शामिल किया जा सकता है। मूंग दाल में कैलोरी बहुत कम होती है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।
7-मूंग दाल में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर की थकान को कम करने और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




