img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। AC side effects:  भीषण गर्मी से राहत के लिए लोग घरों में एसी लगाते हैं। इससे आपको ठंडक तो मिलती है लेकिन ये ठंडी हवा आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं ज्यादा एयर कंडीशनिंग में रहने से आपको कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।

1. जिन लोगों के घर या ऑफिस में एयर कंडीशनर है, वे जरूरत से ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं. अगर आप एसी में ज्यादा रहते हैं तो आपको अधिक सुस्ती महसूस हो सकती है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप कम से कम एसी का इस्तेमाल करें या एसी को ज्यादा टेंपरेचर पर चलाएं.

2. ज्यादा देर एसी में रहने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इस पर ध्यान नहीं देने से आप कई समस्याओं से घिर सकते हैं।

3. एसी में ज्यादा देर समय बिताने से स्किन पर भी बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। आपकी स्किन ड्राई और खुजली वाली हो सकती है। अक्सर त्वचा का रूखापन डिहाइड्रेशन से जुड़ा होता है।

4. जो लोग एयर कंडीशनिंग में अपना ज्यादा वक्त बिताते हैं, उनमें सिरदर्द की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एयर कंडीशनिंग से कमरे का वातावरण शुष्क हो जाता है, जिसकी वजह से लोग डिहाइड्रेशन महसूस करने लगते हैं और इसी वजह से सिर दर्द की दिक्कत पैदा होती है.

5.  एसी में ज्यादा समय बिताने से रेस्पिरेटरी प्रॉबलम्स शुरू हो सकती हैं, खासकर नाक और गलें में. इन प्रॉब्लम्स में आमतौर पर नाक का बंद होना, गले का सूखना या राइनाइटिस शामिल हैं. चूंकि एयर कंडीशनिंग की हवा बहुत ज्यादा ड्राई होती है, इसलिए इससे गले में सूखापन और जलन की समस्या पैदा हो सकती है.

(नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी