img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Gud - Chana Benefits : सर्दी के मौसम में गुड़ और भुने हुए चने का सेवन न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुड़ और भुना चना खाने के फायदे……

 गुड़ और भुना चना खाने के फायदे

1-गुड़ और भुने हुए चने सर्दियों में शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं। गुड़ शरीर के अंदर तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे सर्दी के मौसम में ठंडक कम महसूस होती है।

2-गुड़ और भुने चने कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं।

3-गुड़ और चने दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया को सुधारते हैं। ये कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं।

4-गुड़ ब्लड से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे ब्लड साफ रहता है और त्वचा पर नेचुरल निखार आता है।

5-गुड़ और चने में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। सर्दियों में इन्फेक्शन से बचाव के लिए यह बहुत लाभकारी होता है।

6-गुड़ में आयरन और मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और दिल को स्वस्थ रखते हैं। भुने हुए चने भी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

7-भुने चने में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसे खाने से पेट भरा रहता है, जिससे अधिक खाने से बचा जा सकता है और इस तरह ये वेट लॉस करने में सहायक होता है।

8-गुड़ में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता हैं, जो तनाव को कम करने में मदद करते हैं। यह मानसिक शांति और एनर्जी भी देता है, जिससे थकान कम होती है।

(नोट -यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


 

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी