img

नई दिल्ली। Budget Kya Sasta Kya Mahanga: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 लोकसभा में पेश किया। वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि वैश्विक स्‍तर पर भारत की वृद्धि एक चमकता सितारा बना हुआ है, जो आने वाले सालों में ऐसी ही बना रहेगा। बजट की बारीकियों के बीच आम आदमी का ध्यान सिर्फ इस चीज पर होता है कि कौन सेी चीज सस्ती हुई और कौन सी महंगी। आइए हम आप को बताते हैं कि बजट में क्या सस्ता हुआ है और क्या महंगा।

सस्ता

1-कैंसर से जुड़ी तीन दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाई गई। एक्सरे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टर पर भी आयात शुल्क हटाया गया।

2-मोबाइल फोन और पार्ट्स- पीसीबी और मोबाइल फोन चार्जर पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी घटी।

3-25 आवश्यक खनिजों पर सीमा शुल्क नहीं। 

4-सोलर सेल और सोलर पैनल के निर्माण की वस्तु पर टैक्स में छूट।

5-सोने और चांदी पर सीमा शुल्क घटाकर छह फीसदी किया गया।

6-प्लैटिनम पर सीमा शुल्क घटकर अब 6.4 फीसदी हुआ।

महंगी 

1-पीवीसी फ्लेक्स बैनर का आयात करना महंगा होगा।

2-कुछ दूरसंचार उपकरणों का आयात महंगा होगा। मेक इन इंडिया के तहत देश में बने सस्ते घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार का एलान। 

3-एक साल से ज्यादा तक रखे गए इक्विटी निवेश महंगे होंगे। टैक्स 15% से 20% किया गया।

4-एक साल से ज्यादा रखे गए शेयर महंगे होंगे। टैक्स 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5% किया गया।


Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती