नई दिल्ली। देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडाणी एक बार फिर विवादों घिर गए हैं। अडाणी समेत 8 लोगों पर अरबों की अमेरिका की न्यूयॉर्क फेडरल कोर्ट में धोखाधड़ी और रिश्वत के आरोप लगे हैं। इसके बाद शेयर बाजार में अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों के शेयर 10 से लेकर 23 प्रतिशत तक टूट गए।
यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ है। 24 अक्टूबर 2024 को यह मामला US कोर्ट में दर्ज किया गया, जिसकी सुनवाई बुधवार को हुई। गौतम अडाणी के अलावा शामिल 7 अन्य लोग सागर अडाणी, विनीत एस जैन, रंजीत गुप्ता, साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रूपेश अग्रवाल हैं।
अडाणी पर आरोप है कि रिश्वत के इन पैसों को जुटाने के लिए अमेरिकी, विदेशी निवेशकों और बैंकों से झूठ बोला। सागर और विनीत अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के अधिकारी हैं। सागर, गौतम अडाणी के भतीजे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडाणी और सागर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
अमेरिका में मामला इसलिए दर्ज हुआ, क्योंकि प्रोजेक्ट में अमेरिका के इन्वेस्टर्स का पैसा लगा था और अमेरिकी कानून के तहत उस पैसे को रिश्वत के रूप में देना अपराध है।
Read More: EPFO से जुड़े कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब एटीएम और UPI से निकलेगा पीएफ का पैसा, जानें कैसे




