img

हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। Garlic Benefits : सर्दी के मौसम में लहसुन (Garlic Benefits) का सेवन जरुर करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है और यह लोगों को ठंड से बचाता है। आयुर्वेद में इसे महौषधि और महारसोन कहते हैं. ऐसी औषधि जो अमृत समान है। लहसुन की छोटी कलियों में गजब के बड़े गुण होते हैं लेकिन इसका सेवन एहतियात के साथ करना जरूरी है.

टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने में कारगर-
 पकाया हुआ लहसुन पुष्टिकारक, स्निग्ध, गरम, पाचन सुलभ होता है व रस में तीक्ष्ण और मधुर है. ये टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने में कारगर है. आयुर्वेद कहता है ये कंठ को उत्तम करने वाला होता है.

यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद-
इतनी खूबियां हैं तो क्या इसको जीभर के खाया जाना चाहिए. नहीं ऐसा नहीं है. कुछ कायदे हैं जिनका ख्याल रखना जरूरी है. इन दिनों यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की शिकायत लगभग हर तीसरा शख्स करता है. नतीजतन कई तरह की बीमारियों से जूझना पड़ता है. इसे नियंत्रित करने में लहसुन का कोई सानी नहीं।

मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक की प्रचुर मात्रा

कच्चा लहसुन इसे कंट्रोल करने में मदद करता है. एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ ही लहसुन मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और सेलेनियम के अलावा विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी से भरपूर होता है. ब्लड फ्लो को बढ़ाने का काम भी लहसुन करता है. एलिसिन नाम के कंपाउंड की वजह से गर्म तासीर होती है और इससे हमारे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है।

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाएं

जिन्हें यूरिक एसिड या कोलेस्ट्रॉल संबंधी दिक्कत है उन्हें सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने की सलाह दी जाती है. सुबह खाई महज दो कलियां राहत का सबब बनती हैं. खाने का तरीका थोड़ा सा बदलने से फायदा होगा ऐसा आयुर्वेद के जानकार कहते हैं. रात को सोने से पहले 2 लहसुन की कलियों को पानी में भिगोना होता है, लेकिन एक बात का ध्यान रखना जरूरी है. वो ये कि अगर आपको कोई एलर्जी है या किसी मेडिकेशन पर हैं तो अपने चिकित्सक से बात जरूर करें।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका इस्तेमाल करें।)

 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी