नई दिल्ली। पंजाब की बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत खराब हो गई है। बिश्नोई को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बठिंडा जेल में तबियत बिगड़ने पर सोमवार रात बिश्नोई को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। सूत्रों के अनुसार लॉरेंस को पिछले कुछ दिनों से बुखार चढ़ा हुआ है। बुखार न टूटने के चलते अब उसे फरीदकोट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वकीलों के मुताबिक 4 जुलाई से बिश्नोई सावन के उपवास पर था. इस दौरान ज्वाइंडिंस की शिकायत हुई जिससे तबीयत बिगड़ गई. गैंगस्टर को जेल से अस्पताल ले जाने तक पुलिस का कड़ा पहरा रहा. जानकारी के अनुसार, अभी स्पेशल वार्ड में डॉक्टरों को निगरानी में है.
गैंगस्टर के वकीलों ने दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई को बीते कुछ दिनों से लगातार बुखार बना हुआ था. दवाई खाने के बावजूद भी कोई असर नहीं हुआ. इसी बीच उसे पेट में इंफेक्शन की शिकायत हो गई. गैंगस्टर के वकीलों की मानें तो उसे पीलिया भी हो गया है. तबीयत ज्यादा बिगड़े की वजह से उसे फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल ले जाया गया. जेल से अस्पताल तक पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही.
Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास




