img

इस्लामाबद/नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर जैसा एक मामला अलवर के भिवाड़ी में सामने आया है। शादीशुदा अंजू अपने देश की सरहद लांघकर यहां अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने आई है। वह इस समय खैबर पख्तूनख्वाह के अपर दीर जिले के कुलशो गांव में है। नसरुल्लाह से वह पिछले चार साल से फेसबुक से जुड़ी थी।

पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कैलोर इलाके की अंजू के पास वैध यात्रा दस्तावेज हैं। 25 दिसंबर, 1988 को जन्मी अंजू ने स्थानीय पत्रकारों से कहा है कि नसरुल्लाह से प्यार करती है।

फेसबुक पर परवान चढ़ी दोस्ती के प्यार में बदलने के बाद उसने अपना देश छोड़कर पाकिस्तान आने का फैसला किया। अधिकारियों का कहना है कि ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाली अंजू तलाकशुदा है। यह उसकी पाकिस्तान की पहली यात्रा है। भारत से वह रावलपिंडी पहुंचीं। वहां से 22 जुलाई को नसरुल्लाह उसे अपर दीर अपने घर ले गया। वह बीएससी है। नसरुल्लाह के चार भाई हैं।

नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग को भेजे गए आंतरिक मंत्रालय के एक आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है कि भारतीय नागरिक सुश्री अंजू को 30 दिन का वीजा देने का निर्णय लिया गया है। यह केवल अपर दीर के लिए वैध है। अपर दीर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुश्ताक खान के अनुसार, भारतीय महिला अंजू के यात्रा दस्तावेज सही हैं। उसे नसरुल्लाह के साथ रहने की अनुमति दी गई है। वह एक महीने तक रह सकती है।

इस बीच पाकिस्तान पहुंची अंजू के बारे में भारत के राजस्थान प्रांत के अलवर जिले के औद्योगिक शहर भिवाड़ी से अहम सूचना आई है। अंजू और उसके पति अरविंद की मोबाइल पर हुई बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। अंजू उससे कह रही है कि- 'मेरे बारे में पूछताछ के लिए कोई भी अधिकारी या मीडिया वाला आए तो वह उसके दस्तावेज नहीं दे। उन्हें कह दे कि वह सभी दस्तावेज अपने साथ ले गई।' इस बातचीत के दौरान अरविंद ने उससे मीडिया में चल रही शादी को लेकर सवाल किया तो वह बोली बाद में बात करेंगे। बताया गया है कि अलवर जिला प्रशासन और भिवाड़ी पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

 


Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती