भागलपुर। भागलपुर से एक ऐसे घटना सामने आ रही है जो आपको थोड़ा हैरान कर सकती है। एक पिता ने अपनी बेटी के सुखमय जीवन के लिए अपने दमाद को पढ़ा लिखाकर नौकरी दिलाई। आज वही, दामाद दूसरी महिला के प्यार में पागल होकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा है।
मामला जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय निवासी गांव का है। उक्त गांव की चंद्रकला देवी की शादी साल 2013 में मागलपुर कम्पनीबाग के गोपाल कुमार मंडल से हुई थी। गोपाल मंडल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह पत्नी चंद्रकला देवी के साथ ससुराल में रहने लगा। इस दौरान ससुर ने अपने पैसे से दामाद गोपाल को पढ़ाया लिखाया। जिसके बाद गोपाल की बिहार पुलिस में नौकरी लग गई।
नौकरी लगते ही गोपाल मंडल पत्नी को छोड़ ससुराल आना जाना बंद कर दिया और दूसरी शादी करने की धमकी देने लगा। चंद्रकला देवी ने बताया कुछ सालों तक सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन इसी बीच गोपाल मंडल का भागलपुर के भतौड़िया निवासी दो बच्चे की मां से प्रेम प्रसंग चलने लगा। ड्यूटी जाने का बहाना बनाकर गोपाल मंडल प्रेमिका से चोरी छुपे मिलता रहा। पत्नी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। शनिवार को पीड़ित पत्नी वरीय पुलिस अधीक्षक के सामने न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई।
Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई




