img

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू  ने दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए। जहां पानी नहीं मिल पा रहा है वहां के लिए नए प्रस्ताव शीघ्र भेजें।

बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेशभर में विशेषकर दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की सबको उपलब्धता को लेकर इस योजना को सफल बनाने को दिशा में काम करना है।

मुख्य सचिव संधू ने कहा कि यदि कहीं योजना पूरे होने के बावजूद 55 एमएलडी पानी नहीं मिल पा रहा है तो नए प्रस्ताव भेजे जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जनपदों ने इस दिशा में अच्छा कार्य करने वाले को उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अन्य जनपदों को भी इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।

मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को योजना के लिए विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण मामलों को भी लगातार निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल स्रोतों को बनाए रखने के लिए भी कार्य करने को कहा। उन्होंने जल स्रोतों को रिचार्ज करने के लिए चेक डैम और रिचार्ज पिट सहित वनीकरण आदि कार्य लगातार संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि योजना के दीर्घकालीन संचालन के लिए जल स्रोतों को बनाए रखना अतिआवश्यक है। योजनाओं के संचालन और रखरखाव पर भी विशेष बल देने की जरुरत है। साथ ही कहा कि स्थानीय लोगों को प्लंबर और फिटर आदि का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण किए जाने हेतु मैन पावर बढ़ाए जाने के साथ ही जिलाधिकारियों को लगातार समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए।
 


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर