नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआइएससीई ने ICSE क्लास 10वीं और ISC 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। CISCE 10वीं में 98.18% स्टूडेंट्स पास हुए। यह एग्जाम 2.6 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था। वहीं 12वीं में 99.13% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के लिए CISCE अब टॉपर्स की कोई ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं करता है। बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि छात्रों पर ज्यादा पढ़ाई का दबाव न बनें। साल 2024 और 2025 में भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी.।
आखिरी बार 2023 में ISC की मेरिट लिस्ट आई थी, जिसमें 5 छात्रों ने मिलकर पहला स्थान हासिल किया था, जिनमें 3 लड़कियां थीं। हालांकि, अलग-अलग विषयों में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को अलग से सर्टिफिकेट दिया जा सकता है।
Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास




