लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के गोमती नगर इलाके के विभूतिखंड इलाके में एनटीपीसी भवन के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग भर भरा के गिर गई।
गुरुवार सुबह खुदाई के दौरान दीवार के पीछे से मिट्टी खिसक गई। इसमें 2 मजदूर दब गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रगेड मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो एक मजदूर अचेत अवस्था में मिट्टी से निकाला गया।
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बाराबंकी रामनगर के लक्ष्मी शंकर अवस्थी (35) के रूप में हुई। दूसरे साथी तुलसी राम को कम चोट थी। उसका इलाज पुलिस ने लोहिया संस्थान में कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वह कहीं चला गया। एक निजी बिल्डिंग में बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था। घटना करीब 10 बजे हुई।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




