गैरसैंण। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल लेते हुए अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता व मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।
निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आयुष्मान कार्ड धारकों को मिले प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड धारकों को मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है।
Read More: Uttarakhand Rain Alert : दून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, राज्य में मानसून सक्रिय




