img

हेल्थ डेस्क। Heat Stroke: देश के ज्यादातर हिस्सा इस वक्त गर्मी और हीट वेव की चपेट में हैं। ऐसे में अगर आप डायबिटीज या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आप को अपना ज्यादा ख्याल रखना पड़ेगा। क्योंकि इन समस्याओं के पीड़ित लोगों को हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) का खतरा ज्यादा है।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

तेज बुखार, ब्लड प्रेशर कम-ज्यादा होना, चक्कर, उल्टी, मासपेशियों में अकडऩ, तेज पसीना आना, कमजोरी, थकावट, बेहोशी, त्वचा पर चकते, सिर दर्द, श्वांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, बेचैनी, घबराहट आदि महसूस होगा।

हीट स्ट्रोक से बचाव के तरीक

-दोपहर के समय या तेज धूप में बाहर जाने से बचें।
-धूप में निकलें तो चश्मा, कैप, जूते पहनकर ही निकलें।
-ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। एनर्जी के लिए लिक्विड इनटेक ही बेहतर हैं।
-हल्के रंग के हवादार और कॉटन के कपड़े पहनें।
-ट्रैवलिंग या वर्क आउट के लिए जाएं तो अपने साथ पानी लेकर जाएं।
-चाय या कॉफी जैसे ड्रिंक्स पीने से बचें, ये बॉडी को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
-गर्मियों में मेटाबॉलिज्म स्लो होता है। इसलिए हाई प्रोटीन भोजन से बचना चाहिए।
-गर्मियों में खाना जल्दी खराब होता है। इसलिए बासी खाना न खाएं। यह डायरिया का कारण बन सकता है।
-बॉडी हाइड्रेटेड रहे, इसके लिए दिन में लस्सी, नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी पी सकते हैं।
-बॉडी को थर्मोडायनेमिक्स मेंटेन करने के लिए अधिक मेहनत न करनी पड़े, इसलिए ठंडी जगह में रहें।
-किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बार इसका सेवन करें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी