img

हेल्थ/लाइफस्टाइल। खूबसूरत त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है। ऐसे में अगर चेहरे के लिए कुछ नुस्खा जानना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। हम आपको त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ जूस के बारे में बात करेंगे जो आपके चेहरे के लिए बेहद फायदेमन्द साबित होंगे। सुबह का ड्रिंक हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इनके सेवन से हम अपने चेहरे की चमक बढ़ा सकते हैं। ड्रिंक्स से सेलेब्स जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के आपके सपने को पूरा कर सकते हैं।

इन जूस का करें सेवन

  • ग्रीन टी हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल डैमेज और सूजन से बचाने में उपयोगी होते हैं।
  • एलोवेरा का जूस भी आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन, पोषक तत्व और अमीनो एसिड से भरपूर इस जूस का सेवन करने से सूजन कम होती है। वहीं नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार होता है। इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। इन जूस का सेवन आप आज से ही शुरू कर दें।


Read More: सर्दियों का सुपर फूड है तिल, हड्डियां रहेंगी मजबूत , ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा