नई दिल्ली। Rupali Ganguly Join BJP: टीवी सीरीयल ‘अनुपमा’ में मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की राजनीति में एंट्री हो गई है। रूपाली बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। रूपाली ने भाजपा मुख्यालय में महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने के बाद रूपाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के इस 'महायज्ञ' में शामिल होने के लिए पार्टी में शामिल हुई हैं। कला के पथ पर चलते-चलते प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ी हैं।
बता दें कि रूपाली ने सबसे पहले सीरीयल ‘सुकन्या’ में काम किया था। इस शो के बाद एक्ट्रेस ‘संजीवनी’ में नजर आईं थीं। रूपाली गांगुली ‘भाभी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘बिग बॉस 1’ और ‘अदालत’ जैसे कई शोज में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ से उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। इससे वो घर-घर में मशहूर हो गईं।
Read More: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की बॉक्स ऑफिस पर धूम, कमाई 44 करोड़ के पार




