img

ऋषिकेश। अहमदाबाद से अपने परिवार के साथ बद्री-केदार की यात्रा कर लौट रहे एक यात्री की ऋषिकेश में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। अहमदाबाद निवासी मृतक की बेटी पूजा ने बताया कि वह अपने 63 वर्षीय पापा सुनील पुत्र लक्ष्मण और परिवार के साथ 6 मई को अहमदाबाद से बद्री-केदार की यात्रा पर गए थे।

वहां से यात्रा कर अहमदाबाद जाने के लिए वह शुक्रवार की रात को ऋषिकेश पहुंचे थे और तपोवन स्थित कार्बन हॉस्टल एंड होटल डेक्कन वैली में ठहरे थे कि तड़के 3:00 अचानक उनकी तबीयत खराब हुई। उन्हें आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

 


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर