img

मुंबई। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 'जेलर' में रजनीकांत के साथ रम्या कृष्णन, जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया, शिव राजकुमार, सुनील और योगी बाबू लीड रोल में हैं। जेलर को नेलसन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबपरदस्त बज देखने को मिल रहा है। फैन्स ट्विटर पर फिल्म की तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं और फिल्म को ब्लॉकबस्टर तक बता रहे हैं. इस तरह एक बार फिर रजनीकांत के फैन्स ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से जेलर को ट्रेंड करवा दिया है. ट्विटर पर #JailerFDFS ट्रेंड कर रहा है।

रजनीकांत के एक फैन ने फिल्म देखने के बाद लिखा है, 'सुपर मूवी. पहला हाफ अच्छा है, दूसरा हाफ ब्लॉकबस्टर है। अनिरुध का म्यूजिक मजेदार है।सुपरस्टार रजनीकांत की वापसी. '


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म