img

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार ने गुरुवार को बड़ी योजना का ऐलान किया । सरकार अब महिलाओं को 1000 रुपये महीना देगी। इस योजना को महिला सम्मान योजना का नाम दिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि चुनाव बाद महिलाओं को हर महीने मिलने वाली रकम को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा।

बता दें कि अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया। AAP प्रमुख केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

बुधवार को यह खबर सामने आई थी कि AAP दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीट देने पर विचार कर रही है, लेकिन केजरीवाल ने X पर पोस्ट के जरिए गठबंधन की बात को नकार दिया है।


Read More: लखनऊ: महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास न होने पर भाजपा की जनाक्रोश रैली, सीएम योगी भी कड़ी धूप में पैदल चले