img

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपने यूजर्स के लिए एक और बड़ी राहत दी है।  ट्विटर ने यूजर्स की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए, एक नया फीचर रोलआउट किया है जो उन्हें स्पैम मेसेजेस ( Spam Messages) से बचाएगा।

ट्विटर (Twitter) यूजर्स अक्सर स्पैम मेसेजेस  ( Spam Messages की परेशानी से दो-चार होते रहते हैं. कई-कई बार वे ट्वीट कर इसकी शिकायत भी करते हैं। ऐसे में लगातार बढ़ रही डीएम स्पैम की इन परेशानियों के छुटकारा पाने के लिए इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिसके तहत अब ट्विटर(Twitter) इनबॉक्स में आए तमाम स्पैम संदेशों की संख्या में भारी कटौती कर सकता है। बता दें कि ट्विटर (Twitter) का ये नया फीचर बीती 14 जुलाई से लाइव हो गया है।

इन स्टेप्स को फॉलो करें


1-स्पैम डीएम रोकने के लिए ये नया फीचर आपको सेटिंग एंड प्राइवेसी के अंदर DM सेक्शन में मिलेगा.
2-जहां क्लिक करके आपको Quality Filter के ऑप्शन को चयन करना होगा.
3-बस इसी के बाद ये फिल्टर काम करना शुरू हो जाए, अब आपको DM में उन्हीं लोगों के मेसेजेस दिखेंगे जिन्हें आप फॉलो करते हैं.
4-वहीं जो वेरिफाइड यूजर्स हैं, अगर वो आपको मैसेज भेजें, तो ये आपको Message Request ऑप्शन में दिखेंगे. 
5-यहां आपको मालूम हो कि आप जब चाहे, तब Quality Filter की सेटिंग बदल सकते हैं.


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार