मुंबई। करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले 90% बजट की रिकवरी कर ली है।
रिपोर्ट्स की मानें तो 160 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की प्रिंट एंड पब्लिसिटी पर 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। ऐसे में फिल्म की टोटल कॉस्ट 178 करोड़ रुपए है।
फिल्म ने अब तक डिजिटल राइट्स से 80 करोड़ और सैटेलाइट राइट्स से 50 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके अलावा मेकर्स ने इसके म्यूजिक राइट्स को 30 करोड़ रुपए में बेचा है। इन सबको मिलाकर अब तक 160 करोड़ की रिकवरी हो चुकी है। इस तरह देखा जाए तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर सेफ सिचुएशन में हैं।
मेकर्स ने अब तक इस फिल्म के तीन गाने ‘तुम क्या मिले’, ‘झुमका’ और ‘वे कमलिया’ रिलीज कर दिए हैं। सोमवार को मेकर्स इसका चौथा गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’ रिलीज करेंगे। इस गाने को दुर्गा पूजा के बैकड्रॉप में रणवीर और आलिया पर फिल्माया गया है।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




