हेल्थ / लाइफस्टाइल डेस्क। Makhana For Belly Fat: आजकल लोगों का वजन बढ़ना, पेट का निकलना आम समस्या बन गई है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चीज के बारे में बताएंगे जिससे वजन कम करना आसान होगा। इसके लिए आप अपनी डाइट में मखाना जरूर शामिल करें। मखाना खाने से शरीर को बहुत कम कैलोरी मिलती हैं और पेट भी आसानी से भर जाता है। वजन घटाने के लिए मखाना सबसे हेल्दी स्नैक्स है।
वजन घटाने के लिए खाएं मखाना
अगर आपका वजन बढ़ गया है और तोंद गई है तो इसे कम करने समय लगता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो करीब 70 प्रतिशत लोगों का वजन खाने-पीने से ही बढ़ता है। इसलिए अपने कैलोरी इनटेक का बहुत ख्याल रखें। आप दिनभर में कितनी कैलोरी ले रहे हैं और उसके लिए क्या खा रहे हैं ये भी अहम है। इससे आपके वजन पर भी असर पड़ता है। आप खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे पेट भी भरा रहे और वजन भी न बढ़े। इसके लिए मखाना अच्छा ऑप्शन है। मखाना हेल्दी स्नैक है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
ओवर ईटिंग से बचाता है मखाना
मखाना जिसे इंग्लिश में फॉक्स नट्स कहते हैं। मखाना डाइटिंग करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है। मखाना हेल्दी स्नैक्स है जिसे खाकर पेट भी भर जाता है और वजन भी कम होता है। मखाने में भरपूर फाइबर होता है, जिससे जल्दी दोबारा भूख नहीं लगती है। मखाना आपको ओवर ईटिंग से बचाता है। जिससे वजन भी कंट्रोल रहता है। मखाने में प्रोटीन की मात्रा भी पाई जाती है जिससे जल्दी भूख भी नहीं लगती है।
तेजी से घटता है बेली फैट
खाना खाने से पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इससे मखाने को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। मखाने में फैट न के बराबर होता है अगर इसे सही तरीके से रोस्ट करके खाया जाए। मखाना खाने से शरीर को गुड फैट ज्यादा और कैलोरीज बहुत कम मिलती हैं। जो आपकी लटकती तोंद को कम करने में मदद करता है।
इस तरह खाएं मखाना
आप मखाने को हल्का भूनकर नमक डालकर स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। कुछ लोग मखाने की सब्जी, खीर और दूसरी स्वीट डिश में शामिल कर भी खाते हैं। बादाम और किशमिश के साथ भी मखाना खा सकते हैं। मखाने की चाट सबसे ज्यादा टेस्टी लगती है।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। वजन कम करने के लिए विशेषज्ञ की भी सलाह जरूर लें।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




