हेल्थ डेस्क। मीट, अंडे और मछलियों में प्रोटीन की की भारी मात्रा होती है लेकिन जो लोग शाकाहारी हैं उनके साथ मजबूरी है कि वो ये चीजें नहीं खा सकते। आज ऐसे लोगों को बताने जा रहे कुछ ऐसे फलों के बारे में जिनमें भारी मात्रा में प्रोटीन होता है। इनका सेवन आप की प्रोटीन की कमी को दूर कर देगा।

संतरा: संतरा और इसका जूस भला किसे पसंद नहीं होता, इसे विटामिन सी हासिल करने के लिए खाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इसमें प्रोटीन भी होता है जिससे मसल्स को मजबूती मिलती है. इसलिए संतरे का सेवन नियमित तौर पर करें.
अमरूद: अमरूद को आमतौर पर पाचन के लिए अहम फ्रूट माना जाता है, लेकिन काफी कम लोगों को पता कि इसे प्रोटीन हासिल करने के लिए भी खाया जा सकता है. एक कटोरी कटे हुए अमरूद में करीब 4.2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. बेहतर कै कि अमरूद का सेवन डायरेक्ट करे .
एवोकाडो: एवोकाडो को प्रोटीन अहम सोर्स माना जाता है, अगर आप एक कटोरी एवोकाडो खाएंगे तो बॉडी को तकरीबन 4 ग्राम प्रोटीन हासिल होगा. इसमें पोष्टिक तत्व कई सारे होते हैं. प्रोटीन होने वजह से शरीर को ताकत मिलती है
कीवी: कीवी का स्वाद हम सभी को अपनी तरफ आकर्षित करता है, साथ ही ये सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है. एक कीवी खाने से में करीब 2.1 ग्राम प्रोटीन हासिल होता है. इसके अलावा कई और न्यूट्रिएंट्स भी हासिल होते हैं.
(नोट- यह लेख सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमें बताई गई टिप्स आजमाने से डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें। )
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




