img

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने मोबाइल सेवा उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ नियमों में बड़ा बदलाव किया है। TRAI के निर्देशों के तहत, टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे ग्राहकों के लिए रिचार्ज कूपन उपलब्ध कराने होंगे जो इंटरनेट डेटा का उपयोग नहीं करते और सिर्फ वॉयस कॉल और SMS सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।

नए नियम के तहत उपभाक्ताओं को ये मिलेगी

कंपनियां 365 दिनों तक की वैधता वाले विशेष टैरिफ वाउचर (STV) प्रदान करें। ये वाउचर केवल वॉयस कॉल और SMS के लिए होंगे। इस फैसले से उन ग्राहकों को लाभ मिलेगा जो इंटरनेट डेटा का उपयोग नहीं करते और सिर्फ बुनियादी मोबाइल सेवाओं पर निर्भर हैं। 10 रुपये का न्यूनतम रिचार्ज कूपन अनिवार्य। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे कम से कम 10 रुपये का रिचार्ज कूपन जारी करें। पहले, कंपनियों को 10 रुपये और इसके गुणकों में टॉप-अप वाउचर जारी करने की अनुमति थी।

सिर्फ वॉयस और SMS के लिए अलग STV अनिवार्य 

वर्तमान में कंपनियां डेटा-ओनली STV और बंडल प्लान ऑफर करती हैं।
अब सिर्फ वॉयस और SMS के लिए अलग STV अनिवार्य होगा।
यह नियम उन ग्राहकों को विकल्प प्रदान करेगा जिन्हें डेटा सेवाओं की जरूरत नहीं है।
यह सरकार की डेटा समावेशन की पहल के खिलाफ नहीं है, क्योंकि कंपनियों को बंडल प्लान और डेटा-ओनली वाउचर पेश करने की स्वतंत्रता दी गई है।

नए नियमों के लाभ

1. जो उपभोक्ता केवल वॉयस कॉल और SMS का उपयोग करते हैं, उन्हें अब डेटा सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से अधिक भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
2. जिनके पास घर में ब्रॉडबैंड कनेक्शन है, वे अब मोबाइल पर सिर्फ वॉयस और SMS के लिए किफायती प्लान चुन सकते हैं।
3. वॉयस और SMS के लिए अलग से टैरिफ वाउचर का विकल्प मिलने से उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार प्लान चुन सकेंगे।

ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प 

TRAI का यह कदम ग्राहकों को अधिक लचीलापन और किफायती विकल्प प्रदान करने के लिए है। यह सुनिश्चित करना कि डेटा-ओनली और बंडल प्लान के साथ-साथ वॉयस और SMS के लिए भी किफायती विकल्प उपलब्ध हों। यह परिवर्तन उपभोक्ता हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और टेलीकॉम सेवाओं के उपयोग को और अधिक समावेशी और किफायती बनाएगा।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार