img

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रदेश के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान को आधे दिन केन्द्र सरकार की भांति बंद रखने का निर्णय लिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अयोध्या में 22 जनवरी (सोमवार) को राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित है। इस कारण राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबल इन्स्ट्रुमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक, कोषागार, उप कोषागार 22 जनवरी को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थान स्कूल एवं कॉलेज 22 जनवरी को बंद रहेंगे।


Read More: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई नदियां खतरे स्तर पहुंची,आपदा प्रबंधन एजेंसियां हाई अलर्ट पर