हेल्थ / लाइफस्टाइल डेस्क। Arthritis Superfoods: आर्थराइटिस में बेहद कारगर हैं ये सुपर फूडआर्थराइटिस में जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। कभी-कभी दर्द इतना बढ़ जाता है कि चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। जिससे सूजन और दर्द से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, अर्थराइटिस के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
अर्थराइटिस मरीज खाएं ये सुपर फूड
1-फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो सूजन और गठिया के लक्षणों को कम करने में मददगार है। अगर आप अर्थराइटिस के मरीज हैं, तो डाइट में फैटी फिश जरूर शामिल करें।
2-लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, मिनरल्स और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आर्थराइटिस का खतरा कम हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार, अदरक हल्दी और लहसुन का सेवन सूजन के प्रभाव को कम करते हैं।
3-अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो गठिया के लक्षणों के साथ-साथ सूजन को भी कम करता है।
4-ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। यह गठिया के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
5-हरी सब्जियां फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ई और खनिज से भरपूर होती हैं। अगर आप गठिया के मरीज हैं, तो नियमित रूप से डाइट में पालक, ब्रोकली और अन्य पत्तिदार सब्जियां जरूर शामिल करें। ये जोड़ों की समस्या को दूर करने में कारगर हैं।
(नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




