img

देहरादून। उत्तराखंड में अभी बारिश से राहत के असार नहीं है। आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि 17 जुलाई को ऊधमसिंहनगर, चंपावत तथा नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है। यही क्रम 18 जुलाई को भी रहेगा। टिहरी, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार इस दौरान सतर्कता जरूरी है। उन्होंने नदी नालों के समीप रहने वालों को सतर्क रहने और यात्रा करने वालों से पेड़ों के नीचे शरण न लेने का आग्रह किया है तथा यात्रियों से कहा है कि वह सावधानीपूर्वक यात्रा करें, ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो। राज्य सरकार के अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्क रहने को कहा गया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार नदियों के जल स्तर में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है और नदियां खतरे के निशान के पास पहुंच रही हैं। ऐसे में उन्होंने भागीरथी, अलकनंदा, पिंडर, मंदाकिनी, गंगा, नयार और काली नदी के आसपास रहने वालों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।
 


Read More: Uttarakhand Rain Alert : दून-बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, राज्य में मानसून सक्रिय