टेक डेस्क। आजकल सोशल मीडिया का इस्तेमाल हर कोई करता है। चाहे कोई छोटा हो बड़ा हर किसी जरूरत बन गई है सोशल मीडिया प्लेटफार्म। इसका सुरक्षित होना भी बहुत जरुरी है। क्योंकि आज के समय में डाटा (Data ) लीक होना कोई बड़ी बात नहीं है। आपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखा होगा कि किसी न किसी का डाटा लीक हो जाता है। यह आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।

लीक हुए डाटा को डाटा को डार्क वेब पर बेचा जाता है और फिर इन डाटा का इस्तेमाल गलत काम में होता है। आपको फंसाने के लिए आपके ही डाटा का इस्तेमाल होता है। अगर आप भी स्मार्टफोन इस्तेमाल करते है तो शायद आप भी इसके शिकार हुए होंगे। इसे चेक करने के लिए अभी चेक करें की आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं। हम आपको इस खबर के माध्यम इसके बारे में जानकारी देंगे
अगर आपके मन में है की आपका डाटा लीक हुआ है तो haveibeenpwned.com पर विजिट करें। अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर have i been pwned? लिखा होगाा। उसमे आप अपना ईमेल आईडी डाले।
अब उसके नीचे बने सर्च बार में अपनी जीमेल आईडी डालें और pwned का बटन दबाएं। कुछ सेकेंड में आपके डेस्कटॉप के स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपकी ई-मेल आईडी लीक हुई है या नहीं। यदि आपकी आईडी लीक हुई होगी तो पूरी स्क्रीन रेड हो जाएगी। नहीं तो आपके सामने लिखकर आएगा कि "Good news – no pwnage found!" इस साइट पर आप अपने फोन नंबर को भी चेक कर सकते हैं कि वह किसी डाटा लीक में शामिल है या नहीं।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




