img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Dark Circles: हमारे शरीर की खूबसूरती चेहरे से होती है। हर कोई सबसे पहले चेहरा देखता है। ऐसे में आजकल की ज्यादातर लोगों में डार्क सर्कल (आँख के नीचे काले घेरे) होना है। अगर आप भी इस डार्क सर्कल की समस्या से परेशान है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। डार्क सर्कल की समस्या चाहे पुरुष हों या महिला, यह समस्या किशोरावस्था के बाद किसी भी समय किसी को भी हो सकती है।

डार्क सर्कल्स होने की वजह

डार्क सर्कल होने के कई वजह हो सकते है। आंखों के नीचे काले घेरे अक्सर अत्यधिक तनाव के कारण होते हैं। इसके अलावा नींद की कमी, डिहाइड्रेशन, उम्र बढ़ना या फिर देर रात तक जागना और मोबाइल चलाना आदि के कारण हमारी खराब जीवनशैली भी आंखों के नीचे काले घेरे का कारण बनती है।

डार्क सर्कल्स से बचाव के घरेलू नुस्खे

1-कच्चे आलू की मदद से डार्क सर्कल को आसानी से हटाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले कच्चे आलू का रस निकाल लें. इस आलू के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिला लें। इसके बाद इसे रुई की मदद से आंखों के नीचे लगाने से आंखों के नीचे के काले घेरे दूर हो जाएंगे।

2-टी-बैग्स भी डार्क सर्कल्स को जल्दी दूर करते हैं। इसके लिए टी बैग को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। फिर इसे रेफ्रिजरेटर में ठंडा कर लें। थोड़ी देर बाद इसे निकालकर अपनी आंखों पर रखें और सो जाएं। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और काले घेरे दूर होंगे।

3-डार्क सर्कल दूर करने के लिए खीरा एक अच्छा उपाय है। इसके लिए खीरे को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें. फिर इसे टुकड़ों में काट लें और आंखों के ऊपर काले घेरों पर लगाएं। 10-15 मिनट आराम करने के बाद खीरे के टुकड़े हटा दें. ऐसा करने से आप जल्द ही डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं।

4-बादाम का तेल विटामिन ई का अच्छा स्रोत है। रात को सोने से पहले आंखों के नीचे बादाम के तेल की कुछ बूंदों से मालिश करें। धीरे-धीरे काले घेरे कम हो जाएंगे।

5-इसके अलावा हर रात 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं। धूप में निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगाएं।


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी