img

हेल्थ डेस्क। Diabetes Health Tips: आजकल लोगों की बदलती जीवन शैली उन्हें कई बीमारियों की चपेट में ले ले रहा है। ऐसे में कम उम्र में ज्यादा लोगों में मधुमेह (Diabetes) की बीमारी हो जा रही है। लोगों का खान-पान आपके से शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। फलों की तुलना में सब्जियों में चीनी की मात्रा कम होती है। इसीलिए विशेषज्ञ इन मरीजों को हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं। क्या आप जानते हैं कि कुछ कच्ची सब्जियाँ भी आपके शुगर लेवल को नियंत्रित कर सकती हैं…..

शिमला मिर्च: शिमला मिर्च एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है , जिसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। शिमला मिर्च का सेवन सलाद के रूप में करना चाहिए।

पालक : पालक के पत्तों में मौजूद गुण मधुमेह के रोगियों के लिए औषधि की तरह काम करते हैं। शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी पालक अहम भूमिका निभाता है। पालक में मौजूद विटामिन सी , पोटेशियम और मैग्नीशियम प्रदान करने के अलावा यह उच्च रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

भिंडी : मधुमेह रोगियों के लिए भिंडी का सेवन करने से शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। भिंडी में फाइबर के साथ-साथ ऐसे कई गुण होते हैं जो डायबिटीज टाइप 1 , टाइप 2 और जेस्टेशनल डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करते हैं ।

ब्रोकोली : ब्रोकोली एक कम कैलोरी, उच्च फाइबर वाली क्रूसिफेरस सब्जी है, जो विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है, जो इंसुलिन के स्तर को भी संतुलित रखने में मदद करती है। इसके अलावा, ब्रोकोली में सूजन को कम करने के गुण होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

पत्तागोभी:  पत्तागोभी में कार्बोहाइड्रेट कम होता है, इसलिए यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। कच्ची पत्तागोभी का सेवन करने से टाइप 2 मधुमेह के रोगियों को इस बीमारी से राहत मिलेगी। शुगर लेवल को कम करने के लिए आप कच्ची पत्तागोभी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञ इसे कच्चे सलाद के रूप में खाने की सलाह देते हैं।

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। मधुमेह (Diabetes)  होने पर डॉक्टर की सालाह जरूर लें।)


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी