हेल्थ डेस्क। अक्सर लोग जल्दी-जल्दी में खड़े होकर पानी पीते हैं। खड़े होकर पानी पीना गलत तरीका माना जाता है। यह हमारे शरीर पर कई तरह से प्रभाव डालता है। लेकिन लोग इस चीज को नजरअंदाज करते हैं। खड़े होकर पानी पीना पूरे जैविक तंत्र पर प्रभाव डालता है। पानी हमेशा बैठकर धीरे-धीरे पीना चाहिए। अगर आप खड़े होकर पानी पी रहे हैं तो इसे घूंट-घूंट करके पिएं। आइये जानते हैं पानी पीने का सही तरीका…..
1- खड़े होकर जल्दी-जल्दी पानी पीने से प्यास नहीं बुझती। यह किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल, जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं तो पेट पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर में मौजूद सारी अशुद्धियां मूत्राशय में जमा हो जाती हैं, जो बाद में किडनी की समस्या का कारण बनती है। तो हम आपको बताएंगे कि खड़े होकर पानी पीने से आपको क्या-क्या परेशानियां हो सकती हैं।
2-खड़े होकर जल्दी-जल्दी पानी पीने से फेफड़ों को भी नुकसान हो सकता है, क्योंकि यह जल्दी अवशोषित हो जाता है। ऐसे में हमारे शरीर के अंदर भोजन नली और सांस नली में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो जाती है। अगर कोई व्यक्ति इस आदत में सुधार नहीं करता है तो आगे चलकर उसे फेफड़ों की बीमारी हो सकती है।
3- शरीर का जैविक तंत्र गड़बड़ा न जाए, इसलिए सिर्फ बैठकर पानी नहीं पीना चाहिए, बल्कि आराम से पानी पीना चाहिए। जबकि कई लोग जल्दी-जल्दी और खड़े होकर पानी पीते हैं, इससे तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे पेट की अन्य समस्याएं बढ़ जाती हैं। इससे जोड़ों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जो बाद में हड्डियों को प्रभावित करने के अलावा जोड़ों में दर्द के लक्षण पैदा कर सकता है।
4- खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से पेट में पहुंचता है, जिससे पेट पर दबाव पड़ता है. इससे शरीर को पानी में मौजूद पोषक तत्व नहीं मिल पाते। ऐसे में आपको तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, अगर आप पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको खड़े होकर नहीं बल्कि खाने के तुरंत बाद और खाना खाते समय भी पानी पीना चाहिए।
(नोट : यह खबर सिर्फ आप की जानकारी के लिए है। इसमे बताई गई टिप्स इस्तेमाल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें। )
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




