img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में लू (Heat Wave ) से बचाव के लिए जरूरी उपाय अपनाने चाहिए. तो चलिए जानते हैं कि आप खुद को लू लगने कैसे बचा सकते हैं. इसके लिए कौन से उपाय अपनाएं जा सकते हैं।

लू (Heat Wave ) से बचने के उपाय

1-गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए हमें पानी की बोतल अपने पास रखनी है, और समय-समय पर पानी पीते रहना है. ओआरएस का घोल बोतल में रखकर हर 10 मिनट में पीने से काफी फायदा होता है. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी. यह उपाय छोटे बच्चों के लिए भी अपनाएं।

2-गर्मी में तरल पदार्थ या हल्का खाना खाएं. जैसे दलिया, खिचड़ी, खीर, कढ़ी और नीबू पानी पीते रहें. उन्होंने बताया कि तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि का सेवन गर्मी में शरीर के लिए अच्छा रहता है.

3-जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा घर में ही रहें।  जब घर से बाहर निकलना हो, तो पानी की बोतल में नीबू का रस या ओआरएस का घोल साथ लेकर निकलें। साथ ही सूती कपड़ा या सिर पर टोपी या रुमाल रखकर ही घर से बाहर निकलें।

4- कमरे की खिड़की को खुली रखें, जिससे पंखे और कूलर का वेंटिलेशन होता रहे, जो लोग एयर कंडीशन में रहकर काम करते हैं, उन्‍हें अक्‍सर बाहर निकलते ही पसीना ज्‍यादा आता है, ऐसे में घर जाकर उन्‍हें तुरंत नहाने से बचना चहिए, 10 से 15 मिनट रुककर नहाना चहिए.

5-गर्मी में बहुत अधिक तेल और मसालेदार भोजन करने से बचें. साथ ही, बाहर ठेले पर मिलने वाले फूड आइटम्स का सेवन भी ना करें, क्योंकि इससे फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि देर तक रखा भोजन जल्दी खराब हो जाता है. बाहर ना तो हाइजीन का ख्याल रखा जाता है और ना ही फ्रेश खाना मिलता है. लू, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए घर का बना फ्रेश खाना खाएं, साथ ही डाइट में मौसमी सब्जियों और फलों को खूब शामिल करें.

(नोट: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन चीजों के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

 


 


Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी