img

मुंबई। ओटीटी (OTT ) का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। घर पर बैठकर टीवी चलाकर आराम से फिल्में देखने का क्रेज इतना बढ़ गया है कि अब मेकर्स भी लगातार नई-नई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। जानिए इस हफ्ते यानी 9 जून से 11 जून के बीच कौन सी फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं।

ब्लडी डैडी
सबसे पहले बात करते हैं इस लिस्ट में शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ की। इस फिल्म के ट्रेलर को फैन्स ने खूब पसंद किया है. जिसमें शाहिद कपूर का अलग ही अंदाज नजर आया है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 9 जून को इंतजार खत्म हुआ। इस वेब सीरीज को जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है।

एम्पायर ऑफ़ लाइट
ऑस्कर विजेता फ़िल्म ‘एम्पायर ऑफ़ लाइट’ भी 9 जून को रिलीज़ हुई। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन सैम मेंडेस ने किया है।

अदाई मझाई कलाम
अगर आप तमिल फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं तो तमिल फिल्म ‘अदाई मझाई कलाम’ 11 जून को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसमें इवारानी, ​​जयकिशन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फ्लमिन हॉट
अगर आप हॉलीवुड फिल्म की तलाश में हैं तो फ्लमिन हॉट आपके लिए एकदम सही है। यह रिचर्ड मोंटेनेज़ की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। आप इसे 10 जून से डिज्नी हॉटस्टार प्लस पर देख सकते हैं।

 


Read More: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की सुनामी, 3 दिन में ही कमा डाले 100 करोड़ रुपये