हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। जिस तरह इंजन के लिए पेट्रोल और डीजल की आवश्यकता होती है, उसी तरह शरीर को चलाने के लिए खाने की जरूरत होती। समय के साथ हमारे खान-पान का तौर-तरीका भी बदल चुका है। हमारा लाइफ स्टाइल बदल गया है, जिसका खामियाजा हमारे शरीर को उठाना पड़ता है।

स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन, खनिज, प्रोटीन, वसा, पानी और कार्बोहाइड्रेट बहुत जरूरी है। इन आवश्यक पोषक तत्वों को दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहला है माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जिनमें विटामिन और खनिज होते हैं। मैक्रोन्यूट्रिएंट्स वे पोषक तत्व होते हैं, जिनकी शरीर में अधिक जरूरत होती है। इसमें पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा शामिल हैं।
स्वस्थ शरीर के लिए भोजन में पोषण युक्त तत्व, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ई, आयोडीन, आयरन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, जिंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम, थायमिन, नियासिन, विटामिन ए, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 का शामिल होना बहुत जरूरी है। ये सारे न्यूट्रिएंट्स शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाने में मदद करते हैं। खाने में इन न्यूट्रिएंट्स को शामिल करने से शरीर कई गंभीर बीमारियों से दूर रहता है। ये इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के अलावा, बॉडी को फिट रखते हैं।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




