हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Dry Lips Care: सर्दियों के मौसम में होंठ फटने (Dry Lips) की समस्या आम है । अगर आप इस समस्या से परेशान है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। आज हम आपकों बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिससे सर्दियों के मौसम में होंठ फटने की समस्या छुटकारा मिल सकता है।
होठों की केयर के नुस्खे
शहद: शहद एक प्राकृतिक हाइड्रेटिंग एजेंट है और जीवाणुरोधी गुणों से भी भरपूर है। शहद को सीधे होठों पर लगाएं और थोड़ी देर बाद धो लें। यह होठों को मुलायम और स्वस्थ रखता है।
नारियल का तेल : नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूखे और फटे होंठों को ठीक करने में मदद करते हैं। सर्दियों में नारियल तेल का प्रयोग दिन में कई बार करें।
एलोवेरा जेल: होठों की सूजन और सूजन को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग किया जा सकता है। इसमें ठंडा करने वाला गुण होता है जो होठों को आराम देत है और उन्हें फटने से बचाता है।
पानी: दिन भर में पर्याप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और होठों के फटने की समस्या कम हो जाती है।
घी या मक्खन : घी और मक्खन दोनों ही त्वचा के लिए बहुत पौष्टिक होते हैं। सर्दियों में रात को सोने से पहले होठों पर थोड़ा घी या मक्खन लगाएं। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र के रूप में कार्य करता है और होठों को मॉइस्चराइज़ करता है।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसमें बताई गई टिप्स इस्तेमाल में लाने से पहले विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




